यदि आप जूस पीने के शौकीन है तो येसे पिए जूस …!

* जी  हाँ आप अगर वास्तव में सेहत के लिए जूस पीते है तो आपको एक ही गिलास में आपको विटामिन-बी,सी,इ, और आयरन तथा और भी न जाने क्या क्या फायदे मिल सकते हैं|

एक ही सब्जी या फल के जूस के बजाये इन्हें मिला-जुलाकर पीना अधिक पोष्टिक होता है|यहाँ ऐसे ही कुछ मिश्रणों के बारे में बताया जा रहा है…

पपीता+दूध:-
=======

* दूध पने से आपको सिर्फ कैल्सियम मिलता है|यदि आप पपीता और दूध एक साथ पियेंगे तो आपको विटामिन क,ए और आयरन एक साथ मिलेंगे|इनका सेवन त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होता है|

दूध+केला:-
======

* दूध और केला का मिश्रण आपको एनेर्जी प्रदान करता है|यह वजन बडाने में भी सहायता करता है|यह पाचन सम्बन्धी कमियों को दूर करता है|

संतरा+अदरक+खीरा:-
==============

* इनका मिश्रण त्वचा की कान्ती बदाता है और नमी को बनाये रखता है|इसमें मोजूद विटामिन सी सर्दी-खांसी को नियंत्रित रखने में सहायक है|

गाजर+सेब+नाशपाती+आम:-
==================

* गाजर+सेब+नाशपाती+आम के जूस की तासीर ठंडी होती है|इस मिश्रण के सेवन से शरीर की गर्मी और अपशिष्ट पदार्थ बाहर निकलते हैं|यह जूस रक्तचाप का संतुलन बनाये रखने में भी सहायक होगा|

खरबूजा+अंगूर+तरबूज+दूध:-
===================

* स्वास्थ्य जीवनशैली के लिए रोग प्रतिरोधक श्रमता का मजबूत होना बहुत जरूरी है|खरबूजा,अंगूर,तरबूज,और दूध का मिश्रण विटामिन क और बी से भरपूर होता है,जो शरीर की रोग प्रतिरोधक श्रमता बढ़ाने में मदद करता है|

सेब+कीवी+खीरा:-
============

* इस मिश्रण से आपको वोतामिन बी,सी ,आयरन और मिनरल्स मिलेंगे|यह कब्ज दूर करने में भी सहायक होगा|यह आपकी त्वचा को स्वास्थ्य बनता है और निखारता है|
उपचार स्वास्थ्य और प्रयोग-

टिप्पणी करे